Friday, 27 July 2018

अनाज बैंक द्वारा भोजन वितरण

















अनाज बैंक, उरई का एक और सकारात्मक कदम
++
परेशान नागरिकों के लिए अनाज बैंक, उरई द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई.
उरई के लहरियापुरवा क्षेत्र में दो दिन की बारिश के बाद कच्चे घर गिरे और जलभराव की स्थिति.

27-07-2018

Tuesday, 24 July 2018

अनाज वितरण - जुलाई 2018 (2) झलकियाँ

वितरण करती डॉ० अमिता सिंह 



वितरण करती डॉ० सुनीता गुप्ता 


वितरण करती डॉ० ऋचा पटैरिया 


सजग लाभार्थी महिला 

उपस्थित लाभार्थी महिलाएं 


Thursday, 12 July 2018

अनाज बैंक उरई टीम होगी पुरस्कृत


सभी सम्मानित सदस्यों को शुभकामनायें, बधाई... आप सबकी जानकारी के लिए....
++
अनाज बैंक की महाप्रबंधक डॉ० अमिता सिंह को विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया.

उरई अनाज बैंक का निरीक्षण कर केन्द्रीय टीम द्वारा प्रस्तुत अनाज बैंक उरई की रिपोर्ट पर चेयरमैन डॉ० राजीव श्रीवास्तव ने खुशी व्यक्त की.

केन्द्रीय टीम ने अनाज बैंक, उरई की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता की तारीफ की. आगामी 22-23 जनवरी को परम पावन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सुभाष महोत्सव में अनाज बैंक बुन्देलखण्ड जोन की महाप्रबंधक एवं विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० अमिता सिंह एवं उनकी टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
++
आप सबके सहयोग का आभार...




Monday, 9 July 2018

अनाज बैंक की केन्द्रीय टीम की देख-रेख में हुआ अनाज वितरण


पेट भरो आन्दोलन के जनक और विश्व के पहले अनाज बैंक के संस्थापक डॉ० राजीव श्रीवास्तव जी की प्रेरणा से बुन्देलखण्ड में भी पहला अनाज बैंक आपके शहर उरई में स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी भूखा न सोने पाए। आप सबको अनाज बैंक के द्वारा जो भी सहायता की जा रही है उसके पीछे हम सभी के अन्दर छिपी मानवता है। यही मानवता किसी भी इन्सान को मदद करने के लिए प्रेरित करती है। उक्त विचार अनाज बैंक की प्रबंध निदेशक और विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने अनाज वितरण के दौरान व्यक्त किये। बुन्देलखण्ड के पहले अनाज बैंक के उरई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जुलाई माह का वितरण अनाज बैंक की केन्द्रीय टीम की देख-रेख में संपन्न हुआ। केन्द्रीय टीम ने अनाज बैंक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को गौर से देखा-परखा और इसके साथ-साथ लाभार्थी महिलाओं से भी बात की। प्रबंध निदेशक अर्चना भारतवंशी ने उरई स्थित अनाज बैंक की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ पर लाभार्थी महिलाएं उनकी संस्था के नियमों के अनुरूप ही पाईं गईं। विगत नवम्बर से नियमित रूप से माह में दो बार अनाज वितरण में सहयोग करने के लिए दानदाताओं को भी बधाई। बिना नगरवासियों के सहयोग के इस तरह का सफल बैंक संचालित करना संस्था के लिए भी सहज नहीं था।


इस अवसर पर अर्चना भारतवंशी ने विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनाज बैंक बुन्देलखण्ड जोन की महाप्रबंधक डॉ० अमिता सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किया। इस मौके पर डॉ० अमिता सिंह ने विशाल भारत संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस संस्था के सहयोग से एक पुनीत कार्य कर रही हैं, जिसमें नगरवासियों का पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। जरुरतमंद महिलाओं को अनाज के साथ-साथ उनको स्वावलंबी बनाये जाने के प्रयास भी अनाज बैंक द्वारा किये जा रहे हैं।


एक बैंक की प्रक्रिया की भांति ही अनाज बैंक की समस्त गतिविधियों के सञ्चालन से सम्बंधित समस्त कागजातों-दस्तावेजों की जाँच, उनके रख-रखाव के सम्बन्ध में भी केन्द्रीय टीम द्वारा यथोचित कदम उठाये गए। इस सन्दर्भ में लाभार्थियों और दानदाताओं के लिए पासबुक का अनावरण कर उन्हें वितरित भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय टीम की दीपाली भारतवंशी, इली भारतवंशी, तंजीन भारतवंशी के अतिरिक्त डॉ० आदित्य कुमार, इंदु सक्सेना, डॉ० अलका पुरवार, डॉ० मंजू जौहरी, शशि सोमेन्द्र सिंह, रचना मिश्रा, डॉ० ममता स्वर्णकार, डॉ० शगुफ्ता, पौरिक राणावत, डॉ० कुमारेन्द्र सिंह सेंगर, ओंकार पिंडारी, गणेश शंकर त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार, रोहित त्रिपाठी, मनोज, समर्थ गुप्ता, रोहित ठाकुर, रोहित विनायक, उपेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आज के वितरण सुशीला, जगरानी, मीना, पानकुंवर, नसरीन, उर्मिला सहित लगभग सत्तर लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।




अनाज वितरण - जुलाई (1) - चित्र

पासबुक अनावरण - अर्चना भारतवंशी, प्रबंध निदेशक, अनाज बैंक, भारत 

वितरण करती डॉ० अमिता सिंह, महाप्रबंधक, अनाज बैंक, बुन्देलखण्ड जोन और डॉ० आदित्य कुमार, पूर्व प्राचार्य 

अर्चना भारतवंशी और डॉ० अमिता सिंह 

अर्चना भारतवंशी और केन्द्रीय टीम के सदस्य 

लाभार्थी महिला को पासबुक प्रदान करते हुए डॉ० आदित्य कुमार 

अनाज बैंक की प्रक्रिया में सहयोगी भूमिका में केन्द्रीय टीम 

अनाज बैंक की प्रक्रिया में सहयोगी भूमिका में केन्द्रीय टीम 

अनाज बैंक की प्रक्रिया में सहयोगी भूमिका में केन्द्रीय टीम 

पासबुक दिखाती लाभार्थी महिलाएं 

युवा समाजसेवी ओंकार पिंडारी और डॉ० कुमारेन्द्र सिंह सेंगर 

आशीर्वाद देती बुजुर्ग लाभार्थी 

उपेन्द्र सिंह, गणेश शंकर त्रिपाठी 

समर्थ गुप्ता, रोहित ठाकुर 

लाभार्थी महिलाओं से बातचीत करती अर्चना भारतवंशी 

उपस्थित लाभार्थी महिलाएं 

अर्चना भारतवंशी और डॉ० अमिता सिंह से दानदाता पासबुक ग्रहण करते डॉ० आदित्य कुमार 

उपस्थित नागरिक 

प्रबुद्ध जन संग अर्चना भारतवंशी 

गणमान्य नागरिक 

केन्द्रीय टीम के साथ जनसमूह 

अनाज बैंक पदाधिकारियों संग 

डॉ० अमिता सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की बधाई